अरबी के पत्ते की सब्जी
अरबी के पत्ते बनाने की सामग्री-
- 3 अरबी के पत्ते
- 1 कप बेसन
- ½ टी स्पून अजवायन
- 1 चुटकी हींग
- १ टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- स्वादानुसार नमक
तड़के के लिए जरूरी सामग्री –
- 2 टेबल स्पून तेल
- 2 टी स्पून राई
- 2 टी स्पून तिल्ली
- 3 हरी मिर्च
- 1 टी स्पून हल्दी
- 1½ टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- टी स्पून धनिया पाउडर
- स्वादानुसार नीम्बू का रस
- स्वादानुसार शक्कर
- 1 टेबल स्पून नारियल किसा हुआ
- स्वादानुसार नमक
विधी –
- बेसन छाने और पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें .
- अब इसमें हींग, अजवायन, स्वादानुसार नमक और लाल मिर्च डाले|
- अरबी के पत्तो को धोये और पोछ ले|
- अब इनको उल्टा करे और इसको लपेट ले|
- अब मोटी डंडी काटे और पते दो हिस्सों में काट ले|
- अब पत्तो पर बेसन का घोल लगाये और फोल्ड करे, पहले लम्बे वाले भाग को फोल्ड करे और फिर ऊपर से|
- एक मोटे तले वाला बर्तन ले और पानी उबाले|
- जब पानी उबले तब उसके ऊपर छलनी रखें|
- अब छलनी अरबी के पत्ते के रोल रखे और ढक दे और १५ मिनट भाप में पकाए|
- अब अरबी के पत्तो को ठंडा होने रख देम जब ठंडा हो जाये तब इसके छोटे छोटे टुकड़े कर ले|
- अब एक पैन ले और तेल गरम करे और फिर तिल, राई और हरी मिर्च डाले|
- अब कटे अर्बे पत्ते डाले और फिर धनिया पाउडर, हल्दी, मिर्च डाले और मिला ले|
- अब खोपरे का बूरा डाले |
टेस्टी अरबी के पतों की सब्जी तैयार है|