आलू टमाटर – aloo tamatar ki sabzi dry in hindi
आलू टमाटर के लिए आवश्यक सामग्री:
- 300 ग्राम आलू
- 200 ग्राम टमाटर
- 2 हरी मिर्च
- 1 इंच अदरक का टुकड़ा
- 1 टेबल स्पून तेल
- 1 चुटकी हींग
- आधा छोटा चम्मच जीरा
- एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- एक चौथाई छोटा चम्मच से थोडा कम लाल मिर्च पाउडर
- 3/4 छोटी चम्मच नमक
- एक चौथाई छोटा चम्मच गरम मसाला
- एक टेबल स्पून हरा धनिया
विधि:
- आलू उबाले,छीले और ठंडा करने रख दे|
- हरी मिर्च, टमाटर, अदरक पीस लीजिये।
- अब पैन में तेल डाले, गरम करे और जीरा और हींग डाले और भूने|
- अब धनियाँ और हल्दी डाले और भूने|
- अब टमाटर और अदरक का पेस्ट डाले और भूने|
- जब मसाले से तेल अलग हो जाये तब इसमें आलू को काटकर या तोड़ कर डाले और थोड़ी देर भूने|
- अब पानी करीबन एक गिलास, लाल मिर्च और नमक डाले, मिलाये और ३ मिनट पकाये|
- अब आंच से उतार ले और उसमे हरा धनियाँ और गरम मसाला डाले|
- आपकी आलू टमाटर सब्जी खाने के लिए तैयार है|