कैर सांगरी: एक राजस्थानी डिश
आवश्यक सामग्री
- सांगरी 2 कप
- कैर आधा कप
- किशमिश 2 बड़ा चम्मच
- जीरा आधा छोटा चम्मच
- हींग चुटकीभर
- साबुत लाल मिर्च 3-4
- लाल मिर्च पाउडर 1 छोटा चम्मच
- गरम मसाला 1 छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर 1 छोटा चम्मच
- अमचूर पाउडर 1 छोटा चम्मच
- हल्दी आधा छोटा चम्मच
- स्वादानुसार नमक
- तेल
- हरा धनिया 2 बड़ा चम्मच
विधि
- सांगरी और कैर साफ करे, धोये और फिर रात को भिगो कर रख दे|
- दूसरे दिन एक बार और धोये और पानी निकाल ले|
- कूकर ले और उसमे सांगरी, कैर और पानी डालकर कम आंच पर ढक्कन लगाकर रख दे|
- जब २ सिटी बज जाए तब ढक्कन खोने और फिर धोये|
- अब एक पैन ले और मक्खन या तेल डाले और गरम करे|
- अब हींग और जीरा डाले और भूने|
- अब इसमें कैर सांगरी, हल्दी, साबुत लाल मिर्च, धनिया पाउडर डाले और भूने लगभग २ मिनट|
- अब अमचुर, नमक, गरम मसाला और किशमिश डाले और मिला दे| ३ मिनट पकने दे|
- आंच से उतार ले|
- हरा धनियाँ ऊपर से डाल दे|
- आपकी टेस्टी और नई डिश कैर सांगरी खाने के लिए बिलकुल तैयार है|