गट्टे की सब्जी – GATTE KI SABZI
गट्टे के आटे के लिए आवश्यक सामग्री
- 1 कप बेसन
- ¼ टी स्पून अजवायन
- 1 टेबल स्पून दही
- 1 टेबल स्पून तेल
- ½ टेबल स्पून लाल मिर्च पाउडर
- स्वादानुसार नमक
भरावन बनाने के लिये आवश्यक सामग्री–
- आधा कप मावा
- 7 काजू –
- 7 किशमिश
- ¼ टी स्पून काली मिर्च पाउडर
- स्वादानुसार नमक
ग्रेवी के लिये आवश्यक सामग्री
- 2 टेबल स्पून तेल
- ½ टेबल भुना जीरा
- 1 चुटकी हींग
- ½ टी स्पून अदरक का पेस्ट
- 1 टी स्पून हरी मिर्च
- 2 टमाटर
- ½ टी स्पून हल्दी पाउडर
- स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर
- 1 टी स्पून धनिया पाउडर
- 1 टी स्पून कसूरी मैथी
- ¼ टी स्पून गरम मसाला
- स्वादानुसार नमक
- 1 कप दही
- क्रीम हरा और धनिया
विधी
सबसे पहले बेसन में तेल, अजवाइन, लाल मिर्च, दही और नमक डाले और सख्त आटा गुथे और थोड़े देर के लिए रख दे |
भरावन तैयार करने के लिये –
- एक बाउल ले उसमे मावा डाले और फिर उसमे काजू कतरन, काली मिर्च पाउडर, किशमिश और नमक डाले और अच्छे से मैश कर ले|
- अब इस तैयार भरावन को बेसन की रोटी में डाले और रोल बनाये और अच्छे से पैक कर ले|
गट्टे उबालने की विधी –
- एक भरी तले वाला बर्तन ले और उसमे पानी डाले और आधा से थोडा सा ज्यादा डाले और ढक दे|
- जब पानी उबलने लगे तब उसमे गट्टे के रोल दाल दे और ढके|
- बीचे में एक या दो बार थोडा सा गट्टे को हिलाए, इसके लिए पतली चीज का इस्तेमाल करे|
- गट्टे लगभग 15-20 मिनट उबाले| जब इनका कलर बदले मतलब गट्टे उबल गये|
- अब आंच से उतार ले और छलनी में डालकर पानी निकाल दे
- थोडा सा तेल तेल लगाये और ऊपर से थोडा सा पानी डाले|
- अब गट्टे के छोटे छोटे टुकड़े कर ले|
- एक पैन ले और जरूरत अनुसार तेल डाले और गरम करे|
- अब जीरा, हींग, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डाले
- अब टमाटर पेस्ट डालकर कम चांच में पकाए|
- जब ग्रेवी तेल छोड़ने लगे तब इसमें मिर्ची, हल्दी, धनियाँ, गरम मसाला कसूरी मेथी डाले और थोड़ी थोड़ी देर में हिलाते रहे|
- अब इसमें दही डालकर मिक्स करें और जब उबाल आने लते तब इसमें नमक डाले|
- अब तैयार गट्टे डाल दे और मिला ले|
- अब सब्जी के ऊपर क्रीम और हरा धनियाँ डाले और गरमा गर्म सर्वे करे|