गाजर आलू की सब्जी
आवश्यक सामग्री
- 250 ग्राम आलू
- 250 ग्राम गाजर
- एक टेबल स्पून तेल
- 1 पिंच हींग
- एक चौथाई छोटा चम्मच जीरा
- २ हरी मिर्च
- 1 इंच अदरक (कद्दूकस)
- एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- एक छोटा चम्मच धनियां पाउडर
- एक चौथाई छोटा चम्मच से थोडा कम लाल मिर्च पाउडर
- स्वादानुसार नमक
- एक चौथाई छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
- एक चौथाई छोटा चम्मच से थोडा कम गरम मसाला
- एक टेबल स्पून हरा धनियां
विधि
- गाजर, आलू छीले और काट ले|
- अब एक पैन ले और तेल डाले और गर्म करे|
- अब हींग और जीरा डाले और भूने|
- अब धनियाँ पाउडर, हल्दी, हरी मिर्च और अदरक पेस्ट डाले और भूने|
- अब इसमें आलू,गाजर, आलू, नमक, लाल मिर्च डाले और करीबन 2 मिनिट भूने|
- अब पानी डाले करीबन 2 टेबल स्पून डाले,ढके और कम आंच पर भूने|
- ५ मिनट पर ढक्कन हटा के चम्मच से चलाये|
- अगर आलू नर्म हो जाये तब इसमें गरम मसाला, अमचुर और हरा धनियाँ डाले और मिला ले |अगर आलू नर्म न हुए हो तो थोडा सा पानी और डालकर ढककर थोड़ी देर पकाए|
- मस्त गाजर आलू की सब्जी तैयार है|