गोभी के पकौडे बनाने की विधि
सामग्री
- 12 गोभी के टुकड़े साफ धुले
- बेसन 200 ग्राम
- 4 हरी मिर्च कटी हुई
- ¾ चमच लाल मिर्च
- गरम मसाला ½ चमच
- अनार दाना 1 चमच
- 1 गुछा हरा धनिया काटा हुआ
- 1 चुटकी सोडा बाइ कर्बोनेट
- साबुत धनिया 1 चमच
- ½ चमच साबुत काली मिर्च
- 1 टुकड़ा अदरक कटा हुआ
- तेल
- नमक सवादनुदसार
बनाने की विधि –
- बेसन कि पानी मे गाढ़ा फेंट लिजिए ।
- हरी मिर्च, लाल मिर्च, गरम मसाला, अनार दाना, हरा धनिया काटा हुआ, सोडा, साबुत काली मिर्च, अदरक कटा हुआ और नमक अच्छी तरह मिला ले ।
- गोभी के टुकड़े डालकर अच्छी तरह मिक्स कर ले ।
- तेल को खूब गरम करके आंच धीमी कर दे ।
- गोभी के टुकड़ों को बेसन मे अच्छी तरह डूबा कर पकौडे तल लिजिए ।
- जब तक सुन्हेरे करारे ना हो जाये ।
- इमली की चटनी के साथ या चाय के साथ परोसे ।