चना पालक
- 1 किग्रा. पालक
- 180 ग्राम काबुली चना
- 250 ग्राम
- 4 टमाटर
- 2 हरी मिर्च
- 1 इंच अदरक का टुकड़ा
- 2 टेबल स्पून तेल
- 1 हींग पिंच
- आधा छोटा चम्मच जीरा
- आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 छोटा चम्मच धनियां पाउडर
- 1/4 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- स्वादानुसार नमक
- 1/ 4 छोटा चम्मच गरम मसाला –
- 1 टेबल स्पून हरा धनियां
विधि:
- कबूले चने रात को भिगो दे|
- अब कुकर में करीबन आधा कप पानी डाले और चनों को उबाल ले|
- भाप निकलने तक कुकर बंद रहने दे|
- अब पालक धोये और बारीक़ काटे|
- अब अदरक, टमाटर और हरी मिर्च बारीक पीस ले|
- एक कढाई या पैन ले और तेल गरम कर ले|
- अब इसमें जीरा और हींग डाले और भूने|
- अब धनिया पाउडर और हल्दी डाले और भूने|
- अब तैयार अदरक और टमाटर का पिसा मिश्रण और लाल मिर्च डाले और भूने|
- जब तेल ऊपर आ जाये तब इसमें नमक और
- कटी पालक डाले और मिक्स कर ले|
- ३ मिनट ढके और पका ले, अब ढ़क्कन हटाये और थोडा चलाये|
- अब इसमें उबले चने डाले और मिला ले|
- थोड़े देर में सब्जी तैयार हो जायेंगी और इस पर हरा धनियाँ और गरम मसाला डाले|
- आपकी पालक चना अपने परिवार को परोसे|