चॉकलेट चिप्स आइसक्रीम के लिए आवश्यक सामग्री:
- 2 1/2 कप फुल क्रीम मिल्क
- 2 टेबल स्पून वनीला कस्टर्ड पाउडर
- 1 कप क्रीम
- 3/4 कप चीनी
- 1/4 कप चाकलेट {कद्दूकस}
चॉकलेट आइसक्रीम बनाने बनाने की विधि:
- एक कूप दूध ले और उसमे वनीला कस्टर्ड पाउडर डाले और मिला ले, ध्यान रहे की गुठलियाँ न पड़े|
- अब एक पैन ले दूध उबलने रखे और जब उबल आ जाये तब इसमें कप वाला घुला वनीला कस्टर्ड डाले और अच्छे से मिक्स करे
- अब चीनी डाले और मिला ले, जब चीनी अच्छे से घुल जाये तो आंच से उतार कर ठंडा होने रख दे|
- जब मिश्रण ठंडा हो जाये तब इसमें चाकलेट के टुकडे़ करीबन एक चम्मच और क्रीम डाले और फेट ले|
- अब बाकि बचे चॉकलेट के टुकड़े डाले और मिला ले|
- अब एक एयरटाइट बर्तन ले और उसमे मिश्रण डालकर जमाने के लिए फ्रीज़र में रख दे
- 1 घंटे बाद आइसक्रीम निकाले और फिर से फेट ले और जमाने रख दे |
- बस 5 से 6 घंटे बाद नरम और टेस्टी चॉकलेट चिप्स आइसक्रीम खाए और सबको खिलाये |
- अगर आपको लगे आइसक्रीम सख्त जम गयी है तो खाने से पहले थोड़ी देर निकाल कर रख दे| .