दम अरबी-DUM ARBI
दम अरबी के लिए ज़रूरी सामग्री:
- 400 ग्राम अरबी
- 3 टमाटर
- 2 हरी मिर्च
- 1 इंच अदरक का टुकड़ा
- ¼ कप दही
- 1 पिंच हींग
- 1/2 छोटा चम्मच अजवायन
- 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 छोटा चम्मच धनियां पाउडर
- 3/4 छोटा चम्मच नमक
- 1/4 छोटा चम्मच से थोडा कम लाल मिर्च पाउडर
- 1/4 छोटा चम्मच से थोडा कम गरम मसाला
- 2 टेबल स्पून हरा धनियां
- तेल
बनाने की विधि:
- अरबी धोये और कूकर में 1 कप पानी डालकर उबाल ले|
- एक सीटी बजे तब आंच से उतार ले|
- भाप अपने आप निकलने दे|
- जब भाप निकल जाये तो इसे ठंडो होने दे|
- अब अरबी छीले और दबाकर थोडा सा चपटा करे|
- अदरक, टमाटर, और हरी मिर्च का पेस्ट बनाये|
- दही फेट लें.
- पैन में डीप फ्राई जितना तेल डाले और अरबी तल ले| जब
- ब्राउन हो जाये तो प्लेट में निकाल ले|
- अब एक पैन ले और उसमे तेल डाले करीबन २ चम्मच|
- जब तेल गर्म हो जाये तब इसमें हींग और अजवायन डाले और भूनें|
- अब इसमें धनिया पाउडर और हल्दी पाउडर डाले और थोडा सा भून ले|
- अब इसमें टमाटर और अदरक का पेस्ट डाले और भूने, जब तेल ऊपर आ जाये तब इसमें दही डाले और भूने करीबन 2 मिनट|
- अब अरबी, लाल मिर्च, नमक और गरम मसाला डाले और हल्का सा भूने|
- अब इसमें पानी डाले करीबन १ गिलास और ढककर 10 मिनट कम आंच पर पकने दे|
- आपकी टेस्टी दम अरबी खाने के लिए तैयार है|