पनीर कोफ़्ता (माइक्रोवेव में)
पनीर कोफ़्ता के लिए ज़रूरी सामग्री:
कोफ़्ते के लिए:
- 250 ग्राम पनीर
- 1 चम्मच मैदा
- स्वादानुसार नमक
- आधा छोटा चम्मच धनियां पाउडर
- 1 हरी मिर्च कटी हुई
- एक टेबल स्पून हरा धनियां
तरी बनाने के लिए:
- 3 टमाटर
- 1 हरी मिर्च
- 1 इंच अदरक का छोटा टुकड़ा
- 15 काजू
- 2 चम्मच तेल
- आधा छोटा चम्मच जीरा
- 1 पिंच हींग
- 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 छोटा चम्मच धनियां पाउडर
- 1/6 छोटा चम्मच लाल मिर्च
- 3/4 छोटी चम्मच नमक
- 1/4 छोटा चम्मच से थोडा सा कम गरम मसाला
- 1 बड़ा चम्मच हरा धनियां
विधि:
कोफ़्ते बनाने की विधि
- अरारोट और पनीर अच्छे से मिला ले और चिकना होने तक मैश करे|
- अब इसमें धनिया पाउडर, नमक, हरा धनिया और कटी हरी मिर्च डाले और कोफ़्ते का मिश्रण बना ले|
- अब ओवन के ट्रे ले, उसपर तेल लगाये और छोटे छोटे कोफ्ते बनाकर ट्रे पर थोडा दूर रखे|
- ओवन को पहले गर्म कर ले उसके लिए अधिकतम तापमान पर ४ मिनट के चला दे|
- अब ट्रे ओवन में रखे और
- थोड़ी देर बाद कोफ्ते ओवन से निकाल ले|
- अब काजू गरम पानी में भिगोकर रखे|
- अदरक, टमाटर हरी मिर्ची और काजू पीस लें|
- अब ओवन के एक बाउल में यानि ओवन सेफ बाउल में तेल डाले और उसमे जीरा, हींग, हल्दी और धनिया पाउडर डाले और 2 मिनट ओवन में रखे|
- ओवन बंद करे और बाउल निकाले और उसमे नमक, पिसे मसाले, गरम मसाला और लाल मिर्च डाले, मिलाये और ओवन में फिर से रखे करीबन 3 मिनट के लिए|
- अब 1 कप पानी डाले 3 मिनट ओवन में रख दे|
- बाउल निकाले,आपकी तरी तैयार है|
- तरी में कोफ्ते और हरा धनिया डाले और 2 मिनट ढककर रख दें|
गर्मा-गर्म मलाई कोफ़्ते तैयार हैं|