पनीर खुरचन
पनीर खुरचन के लिए जरूरी सामग्री
- 250 ग्राम पनीर
- 1 लाल शिमला मिर्च
- ½ हरी शिमला मिर्च
- 1 हरी मिर्च और 2 टमाटर का पेस्ट
- 2 टेबल स्पून हरा धनिया
- 2 टेबल स्पून तेल
- 2 टेबल स्पून मक्खन
- ½ छोटा चम्मच जीरा
- ¼ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- ½ छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट
- ¼ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- ¼ छोटा चम्मच से थोडा कम गरम मसाला
- ¾ छोटा चम्मच नमक
विधि
- पैन ले और उसमे तेल डाले करीबन 2 टेबल स्पून और गरम करे|
- अब जीरा डाले और भूने|
- फिर धनिया पाउडर, हल्दी,अदरक पेस्ट डाले और भूने| आंच कम रखे|
- अब इसमें हरी मिर्च और टमाटर का पेस्ट डाले और भूने|
- जब तेल अलग हो जाये तब इसमें पतले कटे पनीर और शिमला मिर्च डाले और भूने|
- अब इसमें गरम मसाला और नमक डाले और अच्छे से मिला ले|
- जब शिमला मिर्च नर्म हो जाये तब इसमें पानी डाले करीबन ¼ कप|
- अब मक्खन डाले और अच्छे से मिला ले और ढक्कन लगा दे और करीबन २ मिनट पकने दे|
- हरे धनियाँ से सजाये और सर्व करे|
- टेस्टी पनीर खुरचन तैयार है|