पनीर बिरयानी – PANEER BIRYAANI
पनीर बिरयानी बनाने के लिए जरुरी सामग्री
- बासमती चावल 2 कप {२० मिनट तक भिगोकर रखे}
- प्याज़ 2
- मक्खन 2 टेबलस्पून
- नमक स्वादानुसार
- तेजपत्ता 1
- पनीर 250 ग्राम
- साबुत लाल मिर्च 4
- दालचीनी 1 ½ इंच टुकड़ा
- जीरा 1/2 टेबलस्पून
- अदरक का टुकड़ा 2 इंच
- लौंग 3
- इलायची 2
- धनिया पाउडर 1 टेबलस्पून
- लहसुन 4
- हर धनिया 1/2 टेबलस्पून (कटा हुआ)
पनीर बिरयानी बनाने की विधि
- प्याज ले और पतले पतले काट ले
- लहसन, दालचीनी, जीरा, अदरक, लौंग, इलायची, और साबुत लाला मिर्च मिक्सी में पीस ले|
- एक पैन ले और उसमे तेल डाले| उसमे पनीर की टुकड़े हलके ब्राउन होने तक तल ले|
- एक पैन ले और घी गरम करे| अब इसमें प्याज और तेज पत्ता डाले और भूने|
- अब पीसकर रखा पेस्ट डाले और ५ मिनट कम आंच में भूने| अब पनीर और चावल डाले और आवश्यकता अनुसार पानी डाले और पका ले|
- जब चावल पक जाए तो इसमें हरा धनियाँ और तला प्याज डाले और कुछ मिनट के लिए और कम आंच पर रखे|
आपकी लजीज और टेस्टी पनीर बिरयानी खाने और खिलाने के लिए तैयार है.