पालक करी
जरूरी सामग्री
- पालक १ गुच्छा
- टमाटर १ कटा हुआ
- जीरा १/२ टी स्पून
- लाल मिर्च २ टी स्पून
- गरम मसाला १/२ टी स्पून
- नमक स्वादानुसार
- प्याज 2 कटी हुई
- लहसन 1/2 टी स्पून कटी हुई
- हल्दी 1/2 टी स्पून
- धनियाँ पाउडर 1 टी स्पून
- दही 2 टेबल स्पून
- तेल 2 टेबल स्पून
विधि
- प्याज, टमाटर और लहसन को पीस ले|
- पालक पीस ले
- एक पैन ले और उसमे तेल गरम करे और इसमें जीरा डाले और भूने|
- जब जीरा भून जाए तब इसमें प्याज वाला पेस्ट डाले और भूने|
- अब इसमें सभी मसाले और नमक डाले और अच्छे से मिलते हुई पकाए|
- अब पालक की प्यूरी डाले और आंच कम करे और कम से कम १० मिनट तक पकाए|
- अब इसमें दही डाले और अच्छे से मिला ले|
आपकी चटपटी पालक करी तैयार है|