पालक पनीर माइक्रोवेव में
पालक पनीर के लिए ज़रूरी सामग्री:
- 500 ग्राम पालक
- 200 ग्राम पनीर
- 3 टमाटर
- 1 हरी मिर्च
- आधा इंच अदरक का टुकड़ा
- 2 टेबल स्पून तेल
- 1/2 छोटा चम्मच जीरा
- 1 पिंच हींग
- 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 छोटा चम्मच धनियां पाउडर
- 1/6 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 2 टेबल स्पून क्रीम
- 1/2 छोटा चम्मच चीनी
- 1/4 छोटा चम्मच से थोडा सा कम गरम मसाला
- 2 छोटी चम्मच नमक
विधि:
- पालक साफ़ करे, धोये और काटे|
- अदरक, टमाटर और हरी मिर्च पीस लें और एक कटोरी में निकाल दे|
- पनीर को मनपसंद आकर में काटे और नमक मिला ले और एक कटोरी में रख दे|
- कटे पालक को ओवन में ढककर 4 मिनट के लिए अधिकतम तापमान में रखे|
- अब पालक निकलकर ठंडा होने दे और पीस लो|
- अब एक ओवन का बाउल ले और उसमे सबसे पहले तेल डाले, फिर हल्दी, जीरा और धनिया पाउडर डाले और माइक्रोवेव करे करीबन 2 मिनट के लिए|
- अब इसमें पिसा टमाटर और अदरक का पेस्ट डाले और ढककर 3 मिनट के लिए माइक्रोवेव करें.
- अब इसमें पालक, पनीर, क्रीम, चीनी नमक, गरम मसाला डाले और ढककर माइक्रोवेव करें करीबन 3 मिनट|
आपकी टेस्टी पालक पनीर खाने के लिए तैयार है|