पालक सोया स्वीटकार्न करी- PALAK SOYA SWEET CORN CURRY
पालक सोया स्वीटकार्न करी के लिए ज़रूरी सामग्री:
- 150 ग्राम स्वीटकार्न
- 750 ग्राम पालक
- 200 ग्राम सोया {Dill Leaves}
- 3 टमाटर
- 1 हरी मिर्च
- 1 इंच अदरक का टुकड़ा
- 1 1/2 छोटी चम्मच जीरा
- 1 छोटी चम्मच मेथी दाना
- 1 छोटी चम्मच धनियां
- 2 बड़ा चम्मच तेल
- 1 बड़ा चम्मच बेसन
- आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- एक छोटा चम्मच नमक
- एक चौथाई छोटा चम्मच से थोडा कम लाल मिर्च
विधि:
- पालक धोये, डंठल अलग करे और काट ले|
- सोया साफ करे, डंठल अलग करे और काट ले|
- स्वीट कार्न धो लें|
- अब तव ले और गर्म करे| अब इसमें मेथी दाना, जीरा और धनिया डाले और हल्का ब्राउन भून लें.
- अब मिक्सी में भुना मेथी दाना, जीरा,धनिया,टमाटर, हरी मिर्च, अदरक डाले और पीस ले|
- अब पैन ले और बेसन हल्का ब्राउन भून ले और एक कटोरी अथोड़े से पानी में डालकर घोल ले|
- कढा़ई या पैन में तेल डाले और गरम करें|
- अब इसमें थोडा सा जीरा डाले और भून लें|
- अब इसमें पिसा मसाला और हल्दी डालें और भूनें |
- जब तेल अलग होने लगे तब इसमें सोया, पालक,स्वीट कार्न और बेसन घोल डाल दें|
- अब आवश्यकता अनुसार पानी डाले|
- अब लाल मिर्च और नमक डाले और 10 पका लें|
टेस्टी पालक सोया स्वीटकार्न करी आपके और आपके परिवार के तैयार है|