पितोड़ की सब्जी-HOW TO PREPARE PITOD
आवश्यक सामग्री –
- 1 कप बेसन
- 1 चुटकी हींग
- ¼ कप छाछ
- 1 टी स्पून तेल
- ½ टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- स्वादानुसार नमक
- 2 कप पानी
ग्रेवी के लिये सामग्री –
- 2 टेबल स्पून तेल
- ½ टी स्पून भुना जीरा
- 1 चुटकी हींग
- ½ टी स्पून अदरक का पेस्ट
- 1 टी स्पून हरी मिर्च
- 1 टी स्पून लहसुन पेस्ट
- 2 प्याज बारीक़ कटे
- 1 टमाटर बारीक़ कटा
- ½ टी स्पून हल्दी पाउडर
- स्वादानुसार मिर्च पाउडर
- 1 टी स्पून धनिया पाउडर
- 1 टी स्पून कसूरी मैथी
- ¼ टी स्पून गरम मसाला
- स्वादानुसार नमक
- 1 कप दही
- क्रीम और हरा धनिया
विधी
- बेसन छाने और उसमे छाछ डाले और अच्छे से घोल ले, गुट्लिया होनी चाहिए| .
- अब पानी, लाल मिर्च, हींग, , स्वादानुसार नमक डालें और मिला ले |
- अब एक पैन या भरी तले वाला बर्तन ले और तेल डाले और जब तेल गर्म हो जाये तब इसमें बेसन का मिश्रण डाले|
- अब चलते हुए ध्यान गाढ़ा होने तक पकाए|
- अब ढके और १० मिनट कम पांच पर रख दे|
- जअब बेसन का मिश्रण ठंडा हो जाये तब इसे अब एक लगी प्लेट में फैला दें, पतला न फैलया मोटा फैलाये|
- अब चोकोर आकर में काट ले|
- अब पैन में तेल डाले और गर्म करे और उसमे हींग जीरा, हरी मिर्च,अदरक और लहसन का पेस्ट डाले और भूने|
- अब कटी प्याज डाले और पकाए|
- अब टमाटर डाले और कम आंच में पकाए |
- अब इसमें लाल मिर्ची, हल्दी, गरम मसाला और केसूरी मेथी और दही डाले और मिला ले|
- जब उबाल आये तब इसमें पतोंडी डाल दे और मिला ले|
- जब उबाल आये तब क्रीम और हरा धनियाँ डाले और टेस्टी पतोंडी सर्व करें|