बीन्स आलू की सब्जी
बीन्स आलू की सब्जी के लिए जरूरी सामग्री
- 250 ग्राम बीन्स
- 2 आलू
- 2 टेबल स्पून तेल
- 1 पिंच हींग
- एक चौथाई छोटी चम्मच जीरा
- 2 हरी मिर्च – (बारीक कटी हुई)
- 1 इंच अदरक का टुकड़ा (कद्दूकस)
- १/४ छोटा चम्मच से थोडा कम हल्दी
- एक छोटा चम्मच धनियां पाउडर –
- १/४ छोटा चम्मच से थोडा सा कम लाल मिर्च
- 3/4 छोटी चम्मच नमक
- १/४ छोटा चम्मच से थोडा सा कम अमचूर पाउडर
- १/४ छोटा चम्मच से थोडा सा कम गरम मसाला
- हरा धनियां
विधि –
- बीन्स को साफ करे और धोकर छोटा छोटा काट ले|
- आलू छीले और बड़ा बड़ा काट ले और धो ले|
- एक पैन में तेल डाले और गरम करे|
- अब इसमें जीरा और हींग डाले और भूने|
- अब इसमें हल्दी, हरी मिर्च, धनियाँ पाउडर और अदरक डाले और मिलाते हुए भूने|
- अब कटे बीन्स और आलू डाले|
- अब लाल मिर्च और नमक डाले और भूने|
- अब १/४ कप पानी डाले और ढक दे|
- ७ मिनट पकाए|
- ढक्कन खोले, देखे आलू गल गया है या नही और अगर न गला हो तो थोड़ी सा और पानी डाले और थोड़ी देर और पकने दे|
- जब बीन्स और आलू गल जाये इसमें हर धनियाँ, अमचूर पाउडर और गरम मसाला डाले और मिला ले|
- आपकी टेस्टी बीन्स आलू तैयार है.