बेबी कार्न मटर करी
बेबी कार्न मटर करी के लिए ज़रूरी सामग्री:
- 6 बेबी कार्न
- आधा कप हरी मटर के दाने
- 2 टमाटर
- 1 हरी मिर्च
- 1/2 इंच अदरक का टुकड़ा
- 1 टेबल स्पून काजू
- 1/4 कप क्रीम
- 2 टेबल स्पून तेल –
- 1 पिंच हींग
- 1/4 छोटा चम्मच जीरा
- आधा छोटा चम्मच धनियां पाउडर
- आधा छोटा चम्मच नमक
- 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1/4 छोटा चम्मच से थोडा सा कम लाल मिर्च
- 1/4 छोटा चम्मच से करीबन आधा गरम मसाला
- 2 टेबल स्पून हरा धनियां
विधि:
- बेबी कार्न और मटर धोये और 1/2 सेमी. के छोटे छोटे पीस काट ले[बेबी कार्न के डंठल अलग कर दे]|
- अदरक,टमाटर हरी का बारीक़ पेस्ट बना लें|
- अब पैन में २ स्पून तेल डाले और मटर भूने|
- एक कढाई में 2 चम्मच तेल गर्म करके मटर को मीडियम आंच पर 2 मिनट के लिए भूनें.
- अब इसमें थोडा और तेल डाले और 2 मिनट के लिए बेबी कार्न भूने|
- पैन में तेल डाले करीबन २ छोटा चम्मच और उसमे जीरा और हींग डाले और भूने|
- अब इसमें हल्दी, टमाटर और काजू पेस्ट,लाल मिर्ची, धनियाँ पाउडर डाले और भूने. जब तेल अलग हो जाये तब इसमें क्रीम डाले और भूने|
- अब नमक, हरा धनियाँ, गरम मसाला, तैयार मटर और बेबी कॉर्न और १ कप पानी डाले और मिला ले|
- अब ढक्कन लगाकर काम आँच पर पकने दे|
आपकी गरमगरम बेबी कार्न मटर करी खाने के लिए बिलकुल तैयार है.