भरवां पनीर कोफ़्ता-STUFFED PANEER KOFTA
भरवां पनीर कोफ़्ता के लिए जरूरी सामग्री
- 300 ग्राम पनीर
- 4 टेबल स्पून अरारोट
- 2 उबले आलू
- आधा छोटा चम्मच नमक
- एक चौथाई छोटा चम्मच से थोडा सा कम हल्दी पाउडर
- 2 हरी मिर्च
- 1 /2 इंच टुकड़ा अदरक (कद्दूकस)
- आधा छोटा चम्मच धनियां पाउडर
- 1 चौथाई छोटा चम्मच से थोडा कम अमचूर पाउडर
- तेल
ग्रेवी बनाने के लिए:
- 4 टमाटर
- 2 हरी मिर्च
- 1 इंच अदरक का टुकड़ा
- 2 टेबल स्पून तेल
- 1/4 छोटा चम्मच जीरा
- 1 पिंच हींग
- 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 छोटा चम्मच धनियां पाउडर
- 100 ग्राम क्रीम
- 2 पिंच लाल मिर्च
- 3/4 छोटा चम्मच नमक
- 1/4 छोटा चम्मच गरम मसाला
- 2 टेबल स्पून हरा धनियां
विधि:
- एक प्लेट में पनीर डाले और उसमे अरारोट और आधा छोटा डाले और मिला ले और मैश करे|
- अब आलू छीले, तोड़े और इसमें हल्दी, नमक, अदरक, हरी मिर्च, अमचुर और धनिया पाउडर डाले और हाथो से मिला और
- गूंथ लें आटे जैसे|
- अब पनीर के गोले बनाये|
- आलू के गोले बनाये|
- अब पनीर के गोले को चपटा करे और उसमे आलू वाला गोला डाले और पनीर से सब तरफ से ढक दे और हलके हाथो से फिर से पनीर के गोले को आकर दे और किसी प्लेट में रख दे|
- इस प्लेट को थोड़े देर करीबन फ्रिज़ में 20 मिनट रख दें|
- अब पैन या कढा़ई में डीप फ्राई जितना तेल डाले और गरम करे और कोफ़्ते गोल्डन ब्राउन तल ले| आपके कोफ्ते तैयार है|
- अदरक,टमाटर और हरी मिर्च पीस ले|
- पैन में तेल गरम करे और जीरा और हींग डाले|
- अब धनिया पाउडर और हल्दी पाउडर डाले और भूने|
- अब टमाटर, अदरक वाला पेस्ट और लाल मिर्च डाले और भने|
- अब क्रीम डाले और तेल अलग होने तक भूने|
- अब इसमें पानी डाले करीबन २ कप|
- अब गरम मसाला और नमक डाले|
- जब उबाल आये तब आंच करे और 2 मिनट बाद आंच से उतार ले |
- अब इस तरी में कोफ़्ते डाले|
.
भरंवा पनीर कोफ़्ता खाने के लिए तैयार है|