भिन्डी मसालेदार
आवश्यक सामग्री
- भिन्डी – 250 ग्राम
- हींगा – 1 पिन्च
- तेल – 2 टेबिल स्पून
- हल्दी – 1/4 छोटा चम्मच से थोडा कम
- जीरा – १/२ छोटा चम्मच
- सोंफ पाउडर – 1 छोटा चम्मच
- धनियां पाउडर – 1 छोटा चम्मच
- गरम मसाला – १/४ छोटी चम्मच से थोडा कम
- लाल मिर्च पाउडर – 1/6 छोटा चम्मच
- अमचूर पाउडर – १/४ छोटी चम्मच
- हरी मिर्च —4
- हरा धनियाँ बारीक कटा हुआ
- नमक — स्वादानुसार
विधि
- भिन्डी को साफ करे,धो ले और फिर लम्बे दो टुकड़े में काट ले|
- अब कढाई ले और उसमे तेल डाले|
- अब इसमें हींग और जीरा डाले और भून ले|
- अब इसमें धनियां पाउडर, हल्दी , हरी मिर्च और थोडा सा सोंफ पाउडर डाले और भूने|
- अब इसमें कटी भिन्डी डाले और इसमें नमक, गरम मसाला और अमचुर पाउडर, लाल मिर्च डाले और मिला ले|
- अब आंच तेज करे और भिन्डी भूने करीबन ३ मिनट|
- अब आंच कम करे और ढककर पकने दे करीबन 5 मिनट| बीच बीच में चलाते रहे|
टेस्टी भिन्डी मसालेदार तैयार है|