मैंगो आइसक्रीम- HOW TO PREPARE MANGO ICE CREAM
मैंगो आइसक्रीम के लिए आवश्यक सामग्री
- 2 आम
- 1/2 लीटर दूध
- 200 ग्राम क्रीम
- 100 ग्राम चीनी
- 2 टेबल स्पून कार्न फ्लोर
मैंगो आइसक्रीम बनाने की विधि
- दूध में से 1/4 दूध निकालकर बाकि दूध को उबलने रखे|
- आम का छीले और दो फांके, फिर छोटे छोटे टुकड़े करे| बाकि को आम को और चीनी को पीस ले|
- निकलकर रखे दूध में कार्न फ्लोर डाले और घोल ले|
- बाकि बचे दूध को उबाले और जब उबाल आये तब कार्न फ्लोर घुला दूध डाले और 5 मिनिट तक चलते हुए पकाए| आंच बंद करे और ठंडा करे|
- अब क्रीम और आम की प्यूरी फैट ले फिर तैयार ठंडा दूध प्यूरी में डाले और फेट ले|
- अब आम के टुकड़े डाले और मिक्स करे|
- एयरटाइट बर्तन में मिश्रण डाले और ऊपर से आम के टुकड़े डाले और जमाने रख दे |
- आपकी टेस्टी मैंगो आइसक्रीम तैयार है |