लजीज मशरूम बिरयानी- Mushroom Biryani
मशरूम बिरयानी के लिए आवश्यक सामग्री-
- बटन मशरूम 1/2 किलो
- बासमती चावल 1 किलो
- प्याज 3
- देसी घी 4 बडे चम्मच
- दालचीनी 1 टुकडा
- छोटी इलायची 5
- शाही जीरा 1/2 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च 1 छोटा चम्मच
- दही 1 कप
- पोदीना 2 बडे चम्मच
- नींबू का रस 1 चम्मच
- अदरक-लहसुन का पेस्ट 1 बडा चम्मच
- हरी मिर्च 5
- नमक स्वादानुसार
- केसर 1 छोटा चम्मच
विधि-:
- प्याज को पतला पतला काटे और फ्राई कर ले|
- हरी मिर्च को चीर लगाके काट ले|
- एक बाउल ले उसमे अदरक-लहसुन का पेस्ट, दही, शाही जीरा, लाल मिर्च पाउडर, नमक और पोदीना के पत्त और मुशरम डाले और आधे घंटे के लिए मरिनेट करने रख दे|
- एक पैन ले और उसमे चावल, छोटी इलायची, केसर, नमक,दालचीनी और दो गुना पानी डाले और उबालने रखे|
- जब चावल में उबाल आये तब इसमें मेरिनेट रखे मुश्रुम डाले और पकाए|
- अब चावल में घी, केसर, हरी मिर्च, नीम्बू का रस डाले|
- अब आंच कम कर दे और ढककर धीमे आंच में पकने दे करीबन १५ मिनट |
- गरम गरम रायते के साथ टेस्टी मशरूम बिरयानी परोसे|