सब्ज ए बिरयानी
चावल के लिए सामग्री
- चावल 300 ग्राम
- पानी
- इलायची 3
- बड़ी इलायची 1
- लौंग 3
- दालचीनी 1 इंच
- तेज पत्ता 1
- जावित्री 2
- स्वादानुसार नमक
(बिरयानी के लिए आवश्यक सामग्री)
- घी 3 टेबलस्पून
- जीरा पाउडर 1 टीस्पून
- तेज पत्ता 1
- इलायची 3
- लौंग 3
- बड़ी इलायची 1
- दालचीनी 1 इंच
- प्याज 100 ग्राम
- अदरक 1 1/2 टेबलस्पून
- लहसुन 1 टेबलस्पून
- हरी मिर्च 2
- लाल मिर्च 1 टीस्पून
- हल्दी 1/2 टीस्पून
- हरी मटर 80 ग्राम
- गाजर 100 ग्राम
- बीन्स 50 ग्राम
- आलू 100 ग्राम
- फूलगोभी150 ग्राम
- मशरूम 85 ग्राम
- शिमला मिर्च 60 ग्राम
- नमक 1 टीस्पून
- दही 270 ग्राम
- बादाम 2 टेबलस्पून
- काजू 2 टेबलस्पून
- किशमिश 1 टेबलस्पून
(असेम्बली करने के लिए सामग्री)
- गर्म पानी 5 टेबलस्पून
- केसर 1/4 टीस्पून
- पुदीने पत्ति
- हरा धनिया
विधि-
- चावल को लगभग आधा घंटा भिगो दे
- एक पैन ले और उसमे पानी डाले और गर्म करे| अब इसमें 1 बड़ी इलायची, 3 इलायची, 1 इंच दालचीनी,3 लौंग, 1 तेज पत्ता,1/2 टीस्पून नमक, 2 जावित्री डाले|
- जब पानी उबल जाए और उसमे चावल डाले और १५ पकाए|
बिरयानी की ग्रेवी बनाने की विधि
- थोडा सा दूध ले और उसमे केसर डाले और मिलाये |
- एक पैन ले और तेल गरम करे|
- अब इसमें तेज पत्ता, जीरा, लौंग, इलायची, दालचीनी और बड़ी इलायची डाले और भूने |
- अब इसमें कटी प्याज डाले और भूने|
- अब लहसन, अदरक और हरी मिर्च डाले और अच्छे से मिला दे |
- अब हल्दी, लाल मिर्च, गाजर, मटर, आलू, बीन, मशरूम, गोभी, शिमला मिर्च और स्वादानुसार नमक डाले |
- जब सब्जियां पाक जाये तो पानी और दही डाले और १५ मिनट पकाए |
- अब इसमें काजू, बादाम, किशमिश डाले| अब इसको साइड में रखे |
- अब एक पैन ले और उसमे तैयार ग्रेवी डाले और फिर चावल डाले|
- अब इसमें पुदीना, हरा धनियाँ और केसर वाला दूध डाले|
- अब इस पैन को ढक दे, इसके लिए एल्युमीनियम फॉयल से ढके और तवे पर धीमी आंच पर १० मिनट पकाए|
सब्ज ए बिरयानी तैयार है|